Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक्शन में कलेक्टर: एसईसीएल कोयला खदानों का किया आकस्मिक निरीक्षण.अवैध कोयला उत्खनन चोरी रोकने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था घेराबंदी नही पाये जाने पर एसईसीएल सीआईएसएफ के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराजगी
    कोरबा

    एक्शन में कलेक्टर: एसईसीएल कोयला खदानों का किया आकस्मिक निरीक्षण.अवैध कोयला उत्खनन चोरी रोकने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था घेराबंदी नही पाये जाने पर एसईसीएल सीआईएसएफ के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराजगी

    By Tv 36 HindustanMay 20, 2022Updated:May 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अवैध इंट्री -एग्जिट पॉइंट्स का किया अवलोकन, मौके पर ही करवाया ट्रेंचिंग

    कोयला चोरी रोकने पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, फेंंसिंग और सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी दिये निर्देश

    कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने एसईसीएल क्षेत्र गेवरा और दीपका के कोयला खदानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मौजूदगी में कोयला खदानों में कोयला चोरी की शिकायत और कोयला चोरी के संबंध में वायरल विडियो के जांच के संदर्भ में कोयला खदानो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों से खदानों में होने वाले अवैध कोयला चोरी और अवैध प्रवेश-निकास द्वारो के बारे में जानकारी ली।खदान क्षेत्र के अंतर्गत नरईबोध, भठोरा, रलिया और अमगांव में जाकर विभिन्न एन्ट्री और एग्जिट पॉइन्टस का अवलोकन किया। इन क्षेत्रों में कोयला चोरी रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी नही पाया। प्राथमिक तौर पर यह एसईसीएल और सीआईएसएफ की लापरवाही है।

    सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेंचिंग नही पाये जाने पर कलेक्टर ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई।मौके पर ही जेसीबी के माध्यम से अवैध रास्तो पर ट्रेंचिंग करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर की मौजूदगी मे ही ट्रेंचिंग का काम शुरू किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने अवैध कोयला उत्खनन और चोरी रोकने के लिए चिन्हाकिंत जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर एसआई रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश सीआईएसएफ के अधिकारियों को दिये। साथ ही ऐसे जगहो पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसईसीएल, सीआईएसएफ, खनिज विभाग के अधिकारीगण तथा एसडीएम कटघोरा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर मौजूद रहे।

         उल्लेखनीय है कि फरवरी में सीआईएसएफ, एसईसीएल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कोयला खदानों मे कोयला चोरी रोकने आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम और खदानो की घेराबंदी करने के निर्देश दिये थे। साथ ही चेकपोस्ट बनाकर कोयला चोरी को रोकने सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिये थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा था कि खदानों से कोयला चोरी रोकने की पूरी जिम्मेदारी सुरक्षा में लगी सी आई एस एफ की है। सी आई एस एफ खदानों की सुरक्षा के लिए तैनात है। सी आई एस एफ के पास पर्याप्त सैनिक बल भी है । ऐसे में खदानों से कोयला चोरी को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सुरक्षा एजेंसी की है। एसईसीएल और सीआईएसएफ द्वारा उक्त निर्देशो का पालन ठीक ढंग से नही किया गया। प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने के कारण प्राप्त हो रही कोयला चोरी की शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए आज कोयला खदानो का आकस्मिक निरीक्षण किया।
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपोलिंग बूथ भवंरखोह आनंदपुर में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर बैठक हुआ सम्पन्न
    Next Article आतंकवाद विरोधी दिवस: अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…

    May 12, 2026

    सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…

    May 12, 2026

    पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…

    May 12, 2026

    अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…
    • सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…
    • पेट्रोल डीजल पर लगाई लिमिट अब एक व्यक्ति को मिलेगा इतने लीटर फ्यूल में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश…
    • अब फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां, इस्तेमाल का ये सही तरीका हो, यहां जानिए…
    • महंगाई में 30 हजार रुपये किराया देना सही है या 70 हजार रुपये EMI जानें अपने आय के हिसाब से सही फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?