Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैरियर मार्गदर्शन मेहनत लगन से जुट जाएं,तो सफलता निश्चित है: सीएसपी रोबिनसन
    छत्तीसगढ

    कैरियर मार्गदर्शन मेहनत लगन से जुट जाएं,तो सफलता निश्चित है: सीएसपी रोबिनसन

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

       कोरबा/ जीवन में कुछ कर ने की चाह ही थी जो मैं आज आपके सामने खड़ा हूं। सफलता की राह मुश्किल जरूर है पर कड़ी मेहनत समर्पण अपने लक्ष्य को पाने की जिद हो तो आपके लिए भी यह संभव है। मैं स्कूल के दिनों में कोई टॉपर छात्र नहीं था पर आईआईटी कैम्पस पहुंचा तो पता चला कि वहां तो सभी टॉपर हैं। मैंने सोचा इतने से काम नहीं चलेगा,थोड़ी मेहनत करनी होगी। कुछ साल गुजरे, तो फिर मन में आया इतने में क्या होगा,थोड़ा बेहतर करना होगा। अब यूपीएससी की तैयारी की बारी थी। जो टॉपर थे,वे पहले प्रयास में सफल हो गए तब समझ में आया कि और ज्यादा परिश्रम करना होगा।आपकी मेहनत लगन एक दिन मंजिल पर लाकर खड़ा कर देगी।

    यह बातें नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया ने कमला नेहरू महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। कॉलेज एनसीसी इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सीएसपी गुड़िया अपने कॅरियर को प्राप्त करने की राह में आई कठिनाइयों और उनका सामना करते हुए एक-एक कदम बढ़ाने के साथ लक्ष्य तक पहुंंचने के अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कॅरियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं को कड़ी मेहनत करने कभी हार कर न बैठने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा जब कभी ऐसा लगे आप मुश्किल में हैं, एक पल विचार कीजिए फिर से कड़ी मेहनत करने का संकल्प लेकर जुट जाइए लक्ष्य पाने तक बिना रुके आगे बढ़ते रहें,सफलता निश्चित है। गुड़िया ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करते-करते ही आप इतने कुशल हो जाएंगे,कि यूपीएससी की परीक्षा सफल करना तो आसान होगा ही, आपका व्यक्तित्व एक प्रशासनिक अफसर के समकक्ष हो जाएगा। देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा कॅरियर कही जाने वाली यूपीएससी की यही सबसे बड़ी विशेषता है।

    एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

    अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनसीसी विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी में सरस्वती का वंदनगान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर पुष्पगुच्छ से सीएसपी का स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एससी तिवारी,फॉरेस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील तिवारी,कुणाल दास गुप्ता एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अनिता यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने एनसीसी कैडेट्स जेयूओ जयकुमार कश्यप,एसजीटी रेखा प्रधान, सीक्यूएमएस पी ब्रम्हतेजा,एसजीटी अनुराग साहू को विभिन्न उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ बोपापुरकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथि सम्मान किया।
    बाक्स छात्र के गुणों को तराशकर समाज में मंच देते हैं : डॉ प्रशांत बोपापुरकर
    इस अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के अंतर्निहित गुणों को पहचान कर,उन्हें तराशकर सामाजिक प्लेटफॉर्म में खड़ा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। अपने गुणों का आंकलन कर उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की सही राह का चयन करने में एनसीसी एक अहम रोल निभाता है। एनसीसी में आकर उन्हें सबसे महत्वपूर्ण एकता अनुशासन की सीख मिलती है,जिसे अपने जीवन में धारण कर युवा आगे जाकर थलसेना,वायुसेना व जलसेना के अलावा पुलिस जैसे प्रभावशाली कॅरियर की राह पर आगे बढ़ते हैं। इन क्षेत्रों में जाकर न केवल हमार युवा अपना भविष्य सुनिश्चित करते हैं, बल्कि अपने परिवार,समाज, स्कूल-कॉलेज व देश का भविष्य भी उज्ज्वल करने में योगदान देते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news If career guidance is combined with hard work india then success is certain: CSP Robinson
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजस्व प्रकरणों तेजी से निराकरण पिछले दो महीनों में ढाई हजार से अधिक का निपटारा दो वर्ष से अधिक लंबित राजस्व मामले शत्-प्रतिशत् निराकरण लक्ष्य
    Next Article CG : प्रदेश में आज से दो बड़े अभियानों की होगी शुरूआत, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर करेगी सर्वे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?