
रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डाडग़ांव में शुक्रवार को पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को पंजीबद्ध कराया और कई मूलभूत सुविधाओं की मांग को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए । सैकड़ो ग्रामीण के बीच जमीन पर बैठकर लोगों से उनके काम काज के बारे में भी जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से बीच घुल मिलकर उनको मिलने वाले शासकीय लाभ के स्थिति का जायजा लिए जिसमे राशन मिलने की स्थिति ,राशन कार्ड बनने की स्थित , ग्राम में पेयजलापूर्ति , तालाब की संख्या , स्वच्छता , पेंशन की राशि सभी पात्र को मिलने की जानकारी प्रमुख रही ।चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए एसडीएम प्रिया गोयल ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा आमजनों को बेहतर सुविधा और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे जिसमे गाँव गाँव मे जलजीवन मिशन से घर पानी पहुचाने की बात को या निशुल्क खाद्यान वितरण हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत संरचना के विकास का हो सभी आमजनों के लिये ही है यदि शासन के किसी लाभ से पात्र लोगो को वंचित किया जाता है तो उसकी सूचना दे उन्होंने ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिये प्रशासकीय प्रयासों में जनसहभागिता के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया ।
गौठानो से सुधरेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – ग्रामीणों ने एसडीएम को अपनी अपनी समस्यों से अवगत कराते हुए आवास ,नवीन राशन कार्ड , आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी की बात भी रखी । ग्रमीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान की व्यवस्था करते हुए एसडीएम ने गौठान से जुड़कर अनेक आर्थिक गतिविधियों से लाभ कमाने के बारीकियों को ग्रामीणों से साझा करते हुए बताया कि गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है अब तो स्कूल के मध्यान्ह भोजन की सब्जी भी गौठान से उगाने की बात कही ।एसडीएम प्रिया गोयल का फोकस ग्रमीणों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहभागी बनाने पर रहा जिससे पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके चौपाल में राजस्व साबित सभी विभाग प्रमुख उपथित रहे ।