Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में धान खरीद के मुद्दे को लेकर सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश
    Uncategorized

    भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में धान खरीद के मुद्दे को लेकर सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश

    By adminMarch 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर. भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में धान खरीद के मुद्दे को लेकर सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जब खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन धान खरीद के मुद्दों पर सदन को जवाब दे रहे थे, उसी समय देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने विरोधस्वरूप सैनिटाइजर पीने की कोशिश की। संसदीय कार्य मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा और अन्य विधायकों ने किसी तरह पाणिग्रही को सैनिटाइजर पीने से रोका और उनके हाथ से इसे ले लिया।

    बाद में मीडिया से बात करते हुए पाणिग्रही ने कहा, ‘मैंने सैनिटाइजर पीने की कोशिश इसलिए की क्योंकि राज्य सरकार ने मेरे सामने और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। किसानों का मुद्दा सदन में बार-बार उठाया गया, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया।’ पाणिग्रही ने आरोप लगाया कि सरकार टोकन सिस्टम और मंडियों में कुव्यवस्था जैसे किसानों से जुड़े मुद्दों को हल करने में विफल रही है। इससे पहले सुबह बीजेपी विधायक ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या करने की धमकी दी थी। वहीं, बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उन्होंने सदन में विरोध प्रदर्शन किया था और किसानों से जल्द धान की खरीद नहीं करने पर आत्मदाह की धमकी भी दी थी।

    बता दें कि ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण शुक्रवार को धान खरीद के मुद्दे पर हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी बीजेपी एवं कांग्रेस के सदस्यों ने धान खरीद में राज्य सरकार द्वारा कुप्रबंधन करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की एवं शोरगुल किया। विधानसभा में प्रश्नकाल की जैसे ही शुरुआत हुई पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे दोनो पार्टियों के विधायक धान खरीद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। हंगामा देख विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रों ने पहले पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट के लिए और बाद में शाम 4 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण नौ अप्रैल तक जारी रहेगा।

    विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने सदन से बाहर कहा, ‘हम सदन की कार्यवाही तब तक चलने नहीं देंगे जबतक सरकार राज्य के विभिन्न मंडियों में धान की खरीद पूरी नहीं कर लेती। विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल धान खरीद करने का निर्देश देना चाहिए।’ बहिनीपति एवं अन्य कांग्रेस विधायकों ने सदन में अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा, ‘सरकार ने विभिन्न मंडियो से धान खरीद नहीं कर जनता और विपक्षी पार्टियों को धोखा दिया है क्योंकि बजट सत्र के पहले चरण के दौरान हुई सर्वदलीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया था।’

    भाजपा सदस्यों ने भी इस मुद्दे को उठाया और सदन में कांग्रेस विधायकों के साथ विरोध करते हुए सरकार से विभिन्न मंडियो से धान की तुरंत खरीद करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इस बीच, भाजपा ने सिमीलीपल राष्ट्रीय उद्यान सहित राज्य के विभिन्न जंगलों में लगी आग पर चर्चा के लिए नोटिस दिया। सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि वह विपक्षरी सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचीन और रूस चाँद पर बनाएँगे स्पेस स्टेशन
    Next Article डीजीपी ने किया 14वीं बटालियन धनोरा का निरीक्षण व शौर्य पेट्रोल पंप एवं महिला कल्याण केंद्र का किया उद्घाटन
    admin
    • Website

    Related Posts

    The Secret to Dating “earlier” Women (11 suggestions to Try)

    March 25, 2023

    Werden Sie Verabreden Sie sich mit Ihm, wenn Der Kerl Wohnt zusammen mit seinem Mütter und Väter?

    March 24, 2023

    Could Appreciation Be Found On Dating Programs, Or Just Lust?

    March 24, 2023

    Femmes cardio: Compatissant help pour les femmes survivantes de maladies cardiovasculaires et leurs proches

    March 24, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा ,DA में किया गया इतने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी…
    • जया किशोरी कब और किससे करेंगी शादी? सामने आयी ये बात…
    • The Secret to Dating “earlier” Women (11 suggestions to Try)
    • छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में मिले कोरोना के चार नए मरीज,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप…
    • बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?