
अरमान रज़ा
आपको बता दें मैनपाट में आज 11 मई को राजापुर ग्राम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दौरे के मद्देनजर प्रशासन पूर्व से ही भाजयूमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सीतापुर थाने में बैठा लिया गया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित गुप्ता, जिला मंत्री अनीश यादव, भाजमुयो अध्यक्ष आशीष सोनी सहित दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत थे,

श्री सोनी ने बताया कि उसने भूपेश बघेल से चुनावी वादे जिनमें बेरोजगारों को ₹2500 भत्ता व रोजगार की मांग समेत विभिन्न मांगों को याद दिलाने हेतु ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तभी पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो के अनीश यादव,कृपाल यादव,रामेश्वर, बालेश्वर,भुनेश्वर यादव, अंकित गुप्ता समेत दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ताओ को पुलिस की अभिरक्षा में ले लिया गया था।
मुख्यमंत्री के दौरे के समाप्ति के बाद इन सभी को छोड़ा गया।।
