
काफी नाराज हो गए। इस हरकत के लिए उनकी जमकर आलोचना की। इस पर अक्षय कुमार ने अब बड़ा फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। फैंस के गुस्सा होने पर अक्षय कुमार ने माफी मांगी है। वहीं इस एड से अलग होने का फैसला लिया है।
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट शेयर कर लिखा है कि, ‘मेरे प्यारे फैंस और शुभचिंतकों में आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं। मुझे माफ कर दें। पिछले कुछ दिनों से आपका जो रिऐक्शन देखने को मिल रहा है, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है।
मैंने आज तक न तो तंबाकू एंडोर्स किया है और न ही कभी करूंगा। मेरे विमल इलायची के साथ जुड़ने के बाद आपका जो रिऐक्शन आया है, उसकी मैं इज्जत करता हूं