Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आपने भी की है ये गलती? तो घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए कैसे?
    राष्ट्रीय

    क्या आपने भी की है ये गलती? तो घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए कैसे?

    By Tv 36 HindustanMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Cash Transaction Notice: अगर आप करदाता हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. आपकी एक गलती आपको टैक्स विभाग का नोटिस दिला सकती है. दरअसल, सरकार आपके सभी वित्तीय लेन-देन पर नजर रखती है. अगर आप एक लिमिट से ज्यादा कैश लेन-देन करते हैं तो आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है.

    दरअसल, इनकम टैक्स विभाग को बैंक, म्यूचुअल फंड, ब्रोकरेज हाउस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार के पास अगर कोई बड़े कैश ट्रांजैक्शन करता है तो जानकारी देनी पड़ती है. ऐसे में, अगर आप भी डिजिटल की बजाय कैश ट्रांजैक्शन ज्यादा करते हैं तो आप गलती कर रहे हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे कैश ट्रांजैक्शन के बारे में जिससे आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है.

    1. प्रॉपर्टी की खरीदारी
      अगर आप 30 लाख या इससे ज्यादा वैल्यू की प्रॉपर्टी कैश में खरीदते या बेचते हैं तो आपको इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी जाएगी. ऐसे में आयकर विभाग आपसे इसकी पूछताछ कर सकता है. आपसे आपके इस कैश के सोर्स की भी जानकारी ली जा सकती है.

    1. Credit Card बिल का पेमेंट
      अगर आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का बिल भी कैश में जमा करते हैं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं. अगर आप एक बार में, क्रेडिट कार्ड का बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश में जमा करते हैं तो आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है. अगर आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से ज्यादा का क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कैश में करते हैं तो आपको उसका सोर्स भी देना होगा.

    शेयर और म्यूचुअल फंड की खरीद
    अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या म्यूचुअल फंड, डिबेंचर और बॉन्ड में बड़ी मात्रा में कैश लेन-देन करते हैं तो सतर्क हो जाएं. एक वित्त वर्ष में इनमें 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिल सकता है.

    FD में कैश में डिपॉजिट
    अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में साल में 10 लाख रुपये से अधिक पैसे जमा करते हैं तो इनकम टैक्स विभाग आपसे इन पैसों के सोर्स की जानकारी मांग सकता है. आप डिजिटल तरीके से ही पैसों को FD में जमा करें, ताकि इनकम टैक्स विभाग के पास आपके ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रहेगा और आपको दिक्कत नहीं होगी.

    बैंक अकाउंट में कैश जमा न करें
    जिस तरह फिक्स्ड डिपॉजिट में साल में 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा कैश जमा करते हैं तो आपसे पूछताछ हो सकती है. इसके अलावा अगर आपने किसी बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में साल भर में 10 लाख या इससे ज्यादा की रकम कैश में जमा की तो आप इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आ जाएंगे. ऐसे में, कोई भी रकम जमा करना हो तो ऑनलाइन करें ताकि विभाग को आपकी लेन-देन का पता हो.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleथाने पुलिस सहायता केंद्र जन समस्याओं को सुलझाने लगा रहे गली गली चौपाल
    Next Article सायवर ठगी बैक फ्राड से बचने किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…

    April 4, 2026

    TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…

    April 4, 2026

    कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

    April 4, 2026

    रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…
    • ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…
    • TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…
    • कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…
    • रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?