…

भुवनेश्वर: साल का पहला चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) असानी का असर आज यानी रविवार (Sunday) को दिखाई देगा। इस साइक्लोन (Cyclonic ) ने शनिवार को अंडमान सागर (Andaman Sea) से बंगाल की खाड़ी में एंट्री (Entry) कर ली है, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और बंगाल (Odisha and Bengal) में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।
असानी (Asani) इस साल का पहला चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) है। इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) आए थे। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद (Cyclone Javad) आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब (Cyclone Rose) ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास (Cyclone Yas) ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है। IMD ने बताया तूफान के दौरान हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है। इधर, बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 7.5 लाख लोगों को निकालने की तैयारी में
ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि सरकार समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी कर चुकी है। तूफान की स्पीड अधिक रहने का खतरा हुआ, तो लोगों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया जाएगा।
बदल सकता है तूफान का डायरेक्शन
IMD कोलकाता के निदेशक जीके दास ने कहा है कि तूफान अभी बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव में है। आने वाले कुछ घंटों में तूफान का डायरेक्शन (direction) भी बदल सकता है और यह ओडिशा (Odisha) के बजाय बंगाल के किसी समुद्री तट (beach) से टकरा सकता है।
झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों पर तूफ़ान का असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।