
श्रीनगर 13 मई 2022। जम्मू कश्मीर में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, एक स्कूल टीचर और पुलिस कांस्टेबल पर आंतकियों से संबंध रखने के आरोप में कार्रवाई की गई है। तीनों को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन पंडित उन 3 सरकारी कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सक्रिय रूप से आतंकवाद का समर्थन करने के लिए बर्खास्त कर दिया है। दो अन्य स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक मोहम्मद मकबूल हाजम और जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही गुलाम रसूल हैं।