उत्तराखंड:- ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि इस जहरीली गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। इस दौरान बेहोश हुए करीब 25 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी वजह से जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है।