विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में संचालित हो रहे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। यूजीसी की तरफ से जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि ये विश्वविद्यालय यूजीसी एक्ट 1956 के खिलाफ संचालित हो रहे थे। दिल्ली (Delhi) में सबसे ज्यादा और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी है। दिल्ली में 8 और यूपी में 4 फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे थे। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार नहीं है। यहां देखिए किस राज्य में कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी फेक हैं…
दिल्ली मेंआठ विश्वद्यालय फर्जी
1 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस
2 कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
3 यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
4 वोकेशनल यूनिवर्सिटी
5 एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
6 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
7 विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लाइमेंट इंडिया
8 आध्यात्मिक विवि.
कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भीफर्जी यूनिवर्सिटी
कर्नाटक: बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपेन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी गोकाक, बेलगाम.
केरल: सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम.
महाराष्ट्र: राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर.
पश्चिम बंगाल: इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च.