जगदलपुरः छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर की गढ़चिरौली सीमा में आज सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक धोढ़राज थाना क्षेत्र के भाटपार-इरपाणार के जंगलों में नक्सली देखे गए थे।
सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले। इसी दौरन घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक जबरदस्त गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और नागपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। क्राइम से संबंधित अन्य खबरें