Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, थाना स्तर पर पुलिस कार्य प्रणाली को मजबूत करने के दिये निर्देश
    समाचार

    पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, थाना स्तर पर पुलिस कार्य प्रणाली को मजबूत करने के दिये निर्देश

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें,,,,,,६२६८४२९०५०

    सूरजपुर। जिले के थाना-चौकी स्तर पर पुलिस कार्य प्रणाली, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिस अधिकारियों के कार्य निष्पादन की क्षमता में बढ़ोत्तरी एवं तकनीकी वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग करने तथा आमजनों के लिए सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने बुधवार, 11 मई 2022 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के एसआई व एएसआई की बैठक ली।
                    इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के थाना-चौकी स्तर पर किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए थानों के कार्यो को सुदृढ़ बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों के कार्य निष्पादन की क्षमता में बढ़ोत्तरी, बेहतर पुलिसिंग कर आमजनता की समस्याओं को सुनने और उसका जल्द निराकरण करने, अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने तत्परता के साथ कार्य करने, अपराधों के पंजीयन में कोताही न बरतने, थानों में आने वाले फरियादी आगंतुक को किसी तरह की परेशानी न होने देने, पीड़ित को न्याय दिलवाने के लिए त्वरित गति से निष्पक्षता के साथ में अनुसंधान पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवैध कारोबार व अवैधानिक गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिए। अपराधों के अनुसंधान में आधुनिक तकनीक का उपयोग एवं सीसीटीएनएस के कार्यो में रूचि लेने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय ए.के.जोशी, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ एस आई व एएसआई मौजूद रहे।
    थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ रखे अच्छा व्यवहार पीड़ित को दिलाए तुरंत न्याय बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त विवेचको को थाना चौकी आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए तथा उनके द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तुरंत विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उनको तुरंत दिलाएं नया दिला ने कहा था कि आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि बन सके।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBJP ने पंचायत प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त किए जिला संयोजक व सहसंयोजक , जानें पुरी खबर
    Next Article पुलिस की लगातार कार्यवाही एक ही दिन में की गई महिला संबंधी अपराध के चार अलग अलग मामलों में आरोपियो की गिरफ्तारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…

    April 4, 2026

    TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…

    April 4, 2026

    कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

    April 4, 2026

    रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…
    • ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…
    • TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…
    • कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…
    • रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?