रायपुर। युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 12 सिंतबर को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इसमें निजी कंपनी की ओर से लाइव प्लानिंग ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर 30 से 45 साल की विवाहित एवं स्नातक उत्रीण महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एक फाउंडेशन द्वारा कुक, प्यून, सिक्यूरिटी गार्ड, मार्केटिंग एक्सीक्यूटीव, टायपिस्ट, डिलीवरी ब्वॉय, हेल्पर आदि के 30 पदों पर चौथी से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं की भर्ती होगी।
एक निजी कंपनी की ओर से व्हीकल टेक्नीशियन सेल्समैन के 650 पदों पर एवं लांड्री हाउस स्टोर मैनेजर, डिलिवरी मैन, वॉशिंग मशीन ऑपरेटर, स्टीम आयरन पर्सन के 8 पदों पर योग्य एवं इच्छुक आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदक निर्धारित तारीख एवं स्थान पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।