Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
    राष्ट्रीय

    राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

    नई दिल्ली – महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। ये 15 मई से मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह लेंगे , जिनका कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है। राजीव कुमार पिछले डेढ़ वर्षों से चुनाव आयुक्त के तौर पर भारतीय निर्वाचन आयोग में जिम्मेदारियां सम्हाल रहे हैं। लेकिन उससे पहले उनका भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार तक में बहुत लंबा कार्यकाल रहा है। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुये राष्ट्रपति प्रसन्न हैं।
    गौरतलब है कि राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। वे वर्ष 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवायें दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। ये 19 मार्च 2012 से 12 मार्च 2015 तक संयुक्त सचिव और तत्कालीन अतिरिक्त सचिव, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय के पद पर तैनात थे। इन्होंने 12 मार्च 2015 से 30 अगस्त 2017 तक स्थापना अधिकारी, विशेष सचिव, कार्मिक लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के रूप में भी कार्यभार सम्हाला। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुये थे। इनको एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। इनका कार्यकाल वर्ष 2025 तक है , यानि इनके कार्यकाल में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिये चुनाव के अलावा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव होंगे। तत्कालीन चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद उन्होंने 01 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार सम्हाला था। कुमार को जब निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था तब वे लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेंशन भुगतान अब हुआ और आसान बैंक सखी कैम्प लगाकर हितग्राहियों को कर रही हैं पेंशन भुगतान
    Next Article छत्तीसगढ़ : बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वोटर आईडी कार्ड में पता बदलना हुआ आसान अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे इन 5 स्टेप्स में करें अपडेट…

    April 5, 2026

    2,000 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ और इस राज्य के बीच तकरार…

    April 5, 2026

    इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

    April 5, 2026

    मछली पर महासंग्राम क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वोटर आईडी कार्ड में पता बदलना हुआ आसान अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे इन 5 स्टेप्स में करें अपडेट…
    • 2,000 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ और इस राज्य के बीच तकरार…
    • इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम सहित इन जिलों के लिए शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें…
    • निर्भया’ जैसी हैवानियत से फैला आक्रोश दरिंदगी और पुलिस की भागदौड़ से लेकर सियासी उबाल तक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    • इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?