
प्रयागराज: शहर के एक अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद मरीज की मौत हो गई. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर बवाल मच गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स के नाम पर डॉक्टरों ने मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर सीएमओ अस्पताल को सील कर दिया गया। जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्मी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिये गए आदेशों के क्रम में तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है एवं प्लेटलेट्स पैकेट को जाँच हेतु भेजा गया है दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोप गलत हैं। मरीज को 16 अक्तूबर को ही रेफर कर दिया गया था।
रेफर करने के दो दिन बाद मौत हुई है। बता दें कि बमरौली निवासी प्रडे को डेंगू के कारण 14 अक्तूबर को पीपल गांव के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। वहीं 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांच यूनिट का इंतजाम करने को कहा। देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद 17 अक्तूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्तूबर को प्रदीप की मौत गई।