Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शादी से 10 दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर की होने वाले पति की हत्या…
    News

    शादी से 10 दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर की होने वाले पति की हत्या…

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा:- शादी के दस दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने अपने होने वाले पति की हत्या कर दी है. युवती ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची. युवती ने ही घटना वाली रात सबसे पहले अपने होने वाले पति के सिर पर टांगी से वार किया. इसके बाद उसके प्रेमी ने कई वार कर उसकी हत्या कर दी.

    शादी से 10 दिन पहले युवती ने की मंगेतर की हत्या: गुरुवार सुबह बतौली में शादी के ठीक 10 दिन पहले युवक की हत्या कर शव को घोघरा जंगल में दफन करने की घटना की खबर फैलते ही आसपास के कई गांवों में सनसनी फैल गई. मृतक युवक का नाम अमृत लकड़ा है, जो ग्राम जजगा का निवासी है. 31 वर्षीय अमृत लकड़ा के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद परिजनों, गांव वालों सहित उसकी 22 वर्षीय मंगेतर पुष्पा केरकेट्टा से भी पूछताछ हुई. जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

    पुष्पा केरकेट्टा ने बताया “उसने अपने प्रेमी गगन टोप्पो उर्फ बबलू के साथ मिलकर अमृत लकड़ा की हत्या की और उसके शव को जंगल में दफन कर दिया.”

    जानिए पूरा मामला: बता दें कि दोनों परिवारों की सहमति से अमृत लकड़ा और पुष्पा केरकेट्टा का विवाह तय किया गया था. दोनों की शादी के कार्ड छपने के साथ ही गांव में बंट गए थे. 5 मई से दोनों की शादी के रस्म शुरू होनी थी और 6 मई को अमृत लकड़ा की बारात जाने वाली थी लेकिन शादी के ठीक दस दिन पहले होने वाली पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी.

    शादी तय होने से नाखुश थी पुष्पा: पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि युवती अमृत लकड़ा से शादी नहीं करना चाहती थी. जिससे उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक महीने पहले ही हत्या की योजना बनाई थी. एक माह पूर्व पुष्पा ने अमृत लकड़ा को मिलने के लिए मेले में बुलाया था लेकिन युवक किसी कारण से नहीं गया इसलिए उनकी योजना असफल हो गई. अमृत लकड़ा 26 अप्रैल को पुष्पा के चाचा के विवाह के बाद के चुमावन कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था. इसी दौरान आरोपी पुष्पा केरकेट्टा ने अपने मंगेतर को मिलने के बहाने घोघरा के बेन्दोकोना जंगल में बुलाया.

    होने वाले पति पर पुष्पा ने किया पहला वार: इस जंगल में पहले से ही पुष्पा का प्रेमी घोघरा निवासी 21 वर्षीय गगन टोप्पो उर्फ बबलू छिपा हुआ था. पुलिस के अनुसार गगन टोप्पो ने स्वीकार किया है कि सबसे पहले पुष्पा ने ही अपने होने वाले पति पर टांगी से वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया. उसके बाद गगन टोप्पो ने युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने मिलकर गड्ढा खोदा और शव को दफन कर दिया.

    युवक के अचानक लापता होने से परिजन थे परेशान: हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से और पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी गगन टोप्पो ने मृतक अमृत लकड़ा की बाइक को ग्राम जजगा स्थित उसके घर पहुंचा दिया. यही से परिजन को उसके गुमशुदगी की जानकारी हुई और उसके बाद से परिजन युवक की तलाश कर रहे थे.

    युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की टांगी से वारकर हत्या की है. पुलिस की जांच में पुष्टि होने के बाद शव को कब्र खोदकर बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- अमोलक सिंह ढिल्लो एएसपी सरगुजा

    कब्र खोदकर युवक का निकाला शव: हत्या की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल घोघरा जंगल पहुंची. इस दौरान आरोपियों की निशानदेही के बाद फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में गड्ढे को खोदकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया. इस दौरान घटना को लेकर मृतक युवक के परिजन में खासा आक्रोश देखने को मिला. मृतक के परिजन आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग कर थे जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित होता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया.

    मातम में बदली शादी की खुशियां: घटना स्थल पर ही डॉक्टरों से मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया. इधर पीएम के बाद परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया था, परिजन का कहना है कि युवक की हत्या सिर्फ दो लोग नहीं कर सकते. इस घटना में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाइश देने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद परिजन मृतक का शव लेने को तैयार हुए. देर शाम जब युवक का शव गांव पहुंचा तो गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

    Post Views: 815

    #diesel Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेदारनाथ धाम के कपाट खुले, 108 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार, इनके नाम से हुई पहली पूजा…
    Next Article चुनाव आयोग ने उठाया कदम, मतदाता सूचना पर्ची में होगा बदलाव, BLO को मिलेगी फोटो आईडी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?