Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वेतन विसंगति की मांग को लेकर 11 से प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर
    छत्तीसगढ

    वेतन विसंगति की मांग को लेकर 11 से प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सक्ती, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्षों की बैठक 5 दिसंबर को रायपुर के पुराना कलेक्टोरेट गार्डन में रखा गया , उक्त बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया । उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपना विचार रखा । प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा विगत 4 सितंबर को फेडरेशन के डेलीगेशन टीम को आश्वस्त किया गया था कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति 3 माह में समाप्त कर दिया जाएगा , लेकिन 3 माह का समय निकल जाने के बाद भी वेतन विसंगति के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को नहीं सौंपा गया।ना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया गया । सहायक शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को दूर करने के लिए अब आंदोलन का सहारा ले रहे हैं ।
    बैठक में सर्वसम्मति से से प्रस्ताव पारित किया गया कि 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के समस्त 146 विकास खंडों में धरना दिया जाएगा उसके बाद 13 दिसंबर को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा । फिर 14 दिसंबर से प्रदेश के राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा और जब तक सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर नहीं होगी तब तक सहायक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा ।
    प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश तिवारी, कौशल अवस्थी , प्रेमलता शर्मा , रविप्रकाश लोहसिंग ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत सभी सहायक शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग को पूरा कराने के लिए आंदोलन के लिए तैयार हैं । सक्ती जिला के सभी विकास खंडों में आंदोलन को सफल बनाने के लिए इंदु यादव प्रदेश संयुक्त सचिव , बिहारी लाल बरेठ प्रदेश कार्य. सदस्य, अलेख सारथी, राधेश्याम चंद्रा जिला संयोजक ,भोलाशंकर साहू जिला अध्यक्ष , शशि कला उरांव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , परस राम निषाद कार्यकारी जिला अध्यक्ष ,रविन्द्र मिश्रा , उदय सिंह सिदार , जय प्रकाश बघेल ,दीलिप सूर्यवंशी , नवल किशोर यादव , राजकुमार चंद्रा , कुमार जीव खटर्जी सभी ब्लाक अध्यक्ष , रामेश्वर प्रसाद आदित्य जिला सचिव , बंशी लाल उरांव जिला कोषाध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जैजैपुर संयोगिता रात्रे , मालखरौदा अहिल्या जगत , सक्ती दिब्या शुक्ला , डभरा सविता श्रीवास जिला पदाधिकारी रजनी सिदार , गिरिजा शंकर दिनेश, ओंकार पटेल, लक्ष्मी यादव, अमित पटेल, शशिकांत राउतराय, धनेश्वर साहू ,खिलावन कवंर,नरेंद्र सिदार, सोहनपाल नेताम, भूषण बरेठ,चरन सिंह ,अनील बसंत, सुरेंद्र मिरी, नरेश पटेल, महेंद्र कुर्रे,महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव सुलक्षणा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हेम नेताम, जिला महासचिव उर्वशी पाटले, संगठन सचिव रत्ना साहू ,माला सिदार, अंजनी कुशराम , दिनेश कुमार गोंड़, मधुसूदन कांस्यकार , जिला आई टी प्रमुख अजय सिंह सिदार आदि सक्रिय हैं। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने दिया ।

    Post Views: 0

    109000 assistant teachers 11 to 11 for the demand discrepancy of pay of the state strike from will be on
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 32 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार
    Next Article शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?