
तंजावुर, 22 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के आरोप में 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है और तंजावुर महिला पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत लड़के को गिरफ्तार किया है।