सतना। सतना के बिरसिंहपुर स्थित कन्या उच्चतर शासकीय माध्यमिक विद्यालय की 13 सौ छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। छात्राओं का आरोप है कि जिस भवन में उन्हें पढ़ाया जाता है वह जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। यही नहीं शिकायत करने पर अध्यापकों द्वारा अभद्र तरीके से बात की जाती है। आपको बता दें कि बीते दिन जर्जर भवन में सीलिंग फैन गिरने से कुछ छात्राएं बाल बाल बची थी। जान का जोखिम देख कर आज छात्राओं ने भवन की मांग करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी है।
कन्या शाला में 13 सौ छात्राएं पढ़ती है। लेकिन यहां सिर्फ 9 कमरे हैं। वह भी जर्जर हालत में है। छात्राओं ने बताया कि बीते दिन जर्जर भवन होने के कारण सीलिंग फैन क्लास के दौरान नीचे गिर गया। इस घटना में छात्राएं बाल बाल बची। लंबे वक्त से भवन की मांग की जा रही है। लेकिन भवन का निर्माण नहीं हो रहा। गौरतलब है कि 13 सौ छात्राओं के लिए सिर्फ स्कूल में 9 कमरे हैं और 9 टीचर। ऐसे में छात्राएं पठन-पाठन का कार्य नहीं कर पा रही है। लिहाजा भवन के निर्माण को लेकर वे आज उग्र प्रदर्शन में उतर आए और स्कूल में ताला लगा दिया।
वही मामले पर जब शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी ली गई, तो छात्राओं को समझाइश दी गई और जल्द भवन का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों की माने तो भवन का निर्माण की राशि स्वीकृत है। लेकिन, जमीनी विवाद होने के कारण भवन अब तक नहीं बन सका। वहीं छात्राओं से शिक्षकों द्वारा अभद्र तरीके से बात करने के आरोप में शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। बहरहाल प्रदेश सरकार कुछ स्त्री शिक्षा के दावे करती है, लेकिन शिक्षा के मौजूदा हालात सामने है 1300 छात्राओं के बीच 9 टीचर और 9 कमरे है, वो भी जर्जर हालत में, जो शिक्षा व्यवस्था की दुहाई दे रह। अब देखना ये होगा कि छात्राओं के इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन क्या करता है।