रवि गोस्वामी
सरगुजा, 10 दिसंबर। विकासखंड सीतापुर में खाद्य एवम संस्कृत मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य एवम शैलेश बाबा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 27/112021 को स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया था ।जिसमें लगभग सभी विधाओं से 100से अधिक टीम ने भाग लेकर अपना अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किए थे जिसमे से 135 प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त किए थे जिन्हे आज जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिथिलेश सिंह सेंगर के द्वारा सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदा किया गया।
इस दौरान प्रेम गुप्ता बी पी ओ, जे एल सिदार प्राचार्य, सी रामबिहारी गुप्ता प्राचार्य, उमेश मिश्र समन्वयक,जगन बिशी समन्वयक, पी टी आई रंजीत मिंज, महिमा तिग्गा,ज्योतिष मिंज, हीरामणि गुलेरी अवमेनी शिक्षक एवम छात्र छात्राएं उपस्थित थे।