*कोरबा* जिले के पिकनिक स्पॉट परसाखोला में मौसम की अस्थिरता विद्यार्थियों की छुट्टियों के मद्देनजर लगातार लोग सपरिवार पिकनिक स्पॉट पहुंच रहे हैं ऐसे में वह नासमझीबस हादसों को भी न्योता दे जान जोखिम में डाल रहे है। बताते चलें नहाते दौरान पिकनिक स्पॉट में एक नाबालिक किशोर की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बाकया जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला का है जहां मोनीष महंत पिता सुशील महंत 17 वर्षीय निवासी ईडब्ल्यूएस कालोनी कबीर भवन साडा कॉलोनी दर्री कुछ दोस्तों के साथ परसाखोला पहुंचा हुआ था,जहां नहाने उतारे मनीष पानी की गहराइयों में समा गया । जब देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने इसकी खबर लोगों को दी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया।
