Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 19/11/2022 राशिफल : वृश्चिक और कुंभ राशिवालों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, शनि देव की बरसेगी कृपा, जानिए सभी राशि वालों का हाल
    राष्ट्रीय

    19/11/2022 राशिफल : वृश्चिक और कुंभ राशिवालों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, शनि देव की बरसेगी कृपा, जानिए सभी राशि वालों का हाल

    By Tv 36 HindustanNovember 19, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।

    आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा, वहीँ कुछ राशियों पर भगवान शनि का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत करने जा रहे है तो बेहतर शुरुआत के लिए आपको आज का राशिफल पूरा पढ़ लेना चाहिए…

    मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे।

    वृष राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में सुधार होगा। धैर्यशीलयता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक आयोजन होगा। सन्तान को कष्ट रहेगा।

    मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां हो सकती हैं। लाभ में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

    कर्क राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

    सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। भवनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयम बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

    कन्या राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुला राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं से परेशानी बढ़ सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे।

    वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत संयम बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    धनु राशि- नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। मन परेशान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

    मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

    कुंभ राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

    मीन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

    Post Views: 0

    19/11/2022 Horoscope: The day will be lucky for Scorpio and Aquarius Hindi khabar Hindi news india Shani Dev will shower his blessings
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस ने 800 किलो मादक पदार्थ के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article हैवानियत : 19 साल की मॉडल को कार में ले जाकर 3 लोगों ने किया गैंग रेप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    • होटलों और रेस्टोरेंट LPG/गैस शुल्क के नाम पर नहीं ले सकेंगे अतिरिक्त चार्ज, रोक लगाने सीसीपीए ने जारी किए दिशा ये निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?