पाकिस्तान:-* 20 साल की जोया नूर को 52 साल के साजिद अली को प्यार हो गया। जोया एक कॉलेज से बी.कॉम. कर रही थीं, साजिद वहीं टीचर हैं। जोया को साजिद की लुक और पर्सनालिटी इतनी प्रभावशाली लगी कि वह साजिद को दिल दे बैठीं।एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी बताते हुए जोया ने कहा- शुरुआत में साजिद ने मुझे बहुत इग्नोर किया लेकिन एक दिन मैंने साजिद से मोहब्बत का इजहार कर दिया मैंने उनसे कहा कि आप मुझे अच्छे लगते हैं और मैं आपसे शादी करना चाहती हूं
जोया के प्रपोजल पर साजिद ने उम्र में बड़े अंतर की बात कहकर सोचने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा इस एक हफ्ते के दौरान साजिद को भी जोया से प्यार होने लगा फिर दोनों ने शादी कर ली रिलेशनशिप पर रिश्तेदारों की नाराजगी के बारे में बताते हुए साजिद ने कहा- बहुत सारे रिश्तेदार नाराज हो गए। वे कहते थे कि इतने हैंडसम हो तुम ‘लो’ लड़की ले ली आपने।
वहीं जोया ने भी कहा कि रिश्तेदार ऐतराज हुए थे लेकिन प्यार किया है तो शादी तो करनी ही थी। साजिद की खूबियों के बारे में बताते हुए जोआ ने कहा- ये इलाके के सबसे अच्छे टीचर हैं, यही बात तो इनकी मुझे पसंद आई थी।