छत्तीसगढ़ :– बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन 25 अक्टूबर से विकासखंड स्तर से शुरू हो गया। डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि इस साल रजिस्ट्रेशन में 3,91,297 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इसमें पुरुष खिलाड़ी 1,63,668 और महिला खिलाड़ी 2,27,629 शामिल हैं।
साल 2024 की तरह इस बार भी सरेंडर कर चुके नक्सली और दिव्यांग खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक न केवल खेल का मंच है, बल्कि युवाओं को मुख्य धारा में लाने और क्षेत्र के सामाजिक गौरव को बढ़ाने का प्रतीक भी बन गया है।
टाइमलाइन:
विकासखंड स्तर: 25 अक्टूबर – 5 नवंबर
जिला स्तर: 6 – 15 नवंबर
संभाग स्तर: 24 – 30 नवंबर
इस बार कुल 11 खेलों का आयोजन होगा, जिनमें कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कराटे, वेटलिफ्टिंग, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी शामिल हैं।
