Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 21/5/2022 राशिफल : कर्क, तुला, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, सभी राशियों का जानें राशिफल
    राष्ट्रीय

    21/5/2022 राशिफल : कर्क, तुला, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, सभी राशियों का जानें राशिफल

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप बड़े भाई का पैर छूकर किसी नये काम को शुरू करते हैं, तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा। आपको सेहत के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है।

    वृष राशि

    आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आप किसी काम में मित्र का सहारा बन सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने आ रही चुनौतियां अपने आप दूर हो जायेंगी। सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। नौकरी में आपको कुछ अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। कोई सामाजिक काम निपटाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी।

    मिथुन राशि

    लोगों का मन आज शांत रहेगा। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। आप सब के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपकी अपनी मेहनत का फल जल्द ही मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो पहले उसकी बारिकियों को अच्छे से जरूर समझ लें। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी और बच्चों से बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे आपके जीवन में छुपे हुए किसी पुराने रहस्य का खुलासा हो सकता है, जिससे आपको आनन्द की अनुभूति होगी। आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने प्रिय गुरूजन से हो सकती है या फिर आपसे उनकी फोन पर बात भी हो सकती है।

    सिंह राशि

    आज आपके जीवन में आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका बिजनेस सामान्य बना रहेगा। आपके सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेगें। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी अपनों की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर इन गलतियों को करने से भी बचेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आपकी परेशानियां अपने आप कम हो जायेंगी। पारिवारिक काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनेगी। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। अपनी किसी मीठी याद को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा।

    तुला राशि

    हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के नौकरी पेशा वाले लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा साथ ही पढ़ाई-लिखाई में मन भी लगा रहेगा। अगर आज इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खानें से दूर रहना अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। किसी सहपाठी से कॉल पर भी बात हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएगी। अगर आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। इससे आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए भी आज का दिन फायदा देने वाला है। मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

    धनु राशि

    आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। और भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते रहिये। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा । एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

    मकर राशि

    आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है साथ ही आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। छोटे भाई-बहन को पेंटिंग गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके संबंध मधुर बनेंगे।

    कुंभ राशि
    आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने उच्चाधिकारियों के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपने लवमेट को की-चेन गिफ्ट कर सकते हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है।

    मीन राशि

    आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है । आपको कुछ अच्छा खाने को भी मिल सकता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्राम जोकापाठ से सटे 05 ग्रामों में विद्युतीकरण हेतु सर्वे उपरांत प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा गया प्रस्ताव
    Next Article नक्सलियों को मौन समर्थन किसका सब जानते है : ओपी चौधरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?