दोरनापाल, 10 मार्च। 228 वीं वाहिनी सीआरपीएफ़ ग्रामीणों के लिए आशा की किरण बनी 228 वी वाहिनी सीआरपीएफ के सेनानायक, असित कुमार चौधरी, के नेतृत्व में नक्सल ग्रस्त कोंटा अंचल के अंदरूनी गाँव बुरगुडा,कामराजपाडा, निलमगडु, के लगभग 250 ग्रामीणों के उपस्थिति में ग्राम बुरगुडा,में सिविक ऐक्शन प्रोग्राम एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया था। यह आयोजन आज़ादी के अमृत महोत्सव के पावन उद्देश्य ,“ एक भारत श्रेष्ठ भारत “ के पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया।

इस आयोजन में ग्रामीणों को सामान्य ज़रूरत की वस्तुएँ जैसे मच्छरदानी, रेडियो, साड़ी, सोलर लैम्प, सोलर लाइट, स्कूल बैग, साबुन, तथा मेडिकल उपकरण आदि प्रदान की गयी। ग्रामीण युवकों को खेल सामग्री एवं युवतियों को वस्त्र एवं प्रसाधन सामग्री वितरित की गयी। मुख्य अतिथि असित कुमार चौधरी, ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ तथा उनके लाभ के बारे में अवगत कराया साथ ही साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अन्य आधारभूत विकास कार्यों के क्रियान्वयन में सीआरपीएफ के कार्य एवं योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और ग्रामीणों से आगे बढ़कर प्रशासन से सहयोग करने का आह्वान किया।

ग्रामीणों ने आयोजन में उत्साह से भाग लिया तथा उनके द्वारा भविष्य में अंदरूनी गाँवों में इस तरह के और आयोजनो की अपेक्षा की गयी। मुख्य अतिथि ने सकारात्मक आश्वासन दिया तथा भविष्य में बेहतर समन्वय एवं सहयोग की कामना के साथ आयोजन का समापन किया। 228 वी वाहिनी सीआरपीएफ बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव देश की रक्षा के लिए.
इस आयोजन में उपस्थित ओम् प्रकाश,उप सेनानायक ,ठाकुर जय शंकर राय , सहायक सेनानायक, कोण्टा एसडीओपी रोहित,कोण्टा थाना प्रभारी शिवानंद उपस्थित रहे।