Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कंधार विमान हाईजैकिंग के 24 साल बाद इससे जुड़ा एक राज बाहर आया …
    शीर्ष आलेख

    कंधार विमान हाईजैकिंग के 24 साल बाद इससे जुड़ा एक राज बाहर आया …

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिसंबर 1999 में हाइजैक किया गया. इस घटना को कंधार विमान हाइजैकिंग के तौर पर जाना जाता है. हाइजैकिंग के 24 साल बाद इससे जुड़ा एक राज बाहर आया है . इस राज का खुलासा खुद हाइजैक के दौरान विमान के पायलट रहे कैप्टन देवी शरण ने किया है.

    पायलट ने बताया कि विमान को जब पाकिस्तान ले जाया गया, तो उन्होंने एक हाइवे पर उसे लैंड करने का नाटक किया. उन्होंने बताया कि वह ऐसा कर लाहौर में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को डराना चाहते थे.कैप्टन देवी शरण का कहना है कि उन्होंने अपने इस गुप्त प्लान का आज तक किसी से जिक्र नहीं किया था. हाइजैकिंग के दौरान क्रू मेंबर्स में कैप्टन शरण, उनके सह-पायलट राजेंद्र कुमार और फ्लाइट इंजीनियर एके जग्गिया शामिल थे.

    अब तक ये माना जाता था कि तीनों पाकिस्तानी अधिकारियों के फैसले के खिलाफ गए और फिर उन्होंने लाहौर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग का फैसला किया था. ऐसा करने के दौरान उनसे उस वक्त हाइवे को रनवे समझने की भूल भी हुई थी, क्योंकि रनवे की बत्ती गुल थी.

    जब हाइवे पर लैंड होने वाला था विमानदरअसल, क्रू मेंबर्स के इस फैसले की वजह से विमान हाइवे पर लैंड होने से बाल-बाल बचा था. क्रू मेंबर्स को तुरंत मालूम चला कि जहां वो लैंड करने जा रहे हैं, वह रनवे नहीं बल्कि हाइवे है. इसके बाद तुरंत विमान को ऊपर की ओर उड़ाया गया.

    जग्गिया ने बताया था कि लाहौर एटीसी की तरफ से विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई. रनवे और एयरपोर्ट की लाइटें भी बंद कर दी गई थीं. एटीसी की तरफ से मिली निराशा के बाद अंधेरे में ही रनवे की तलाश शुरू हो गई, क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं था. रनवे ढूंढना इसलिए भी जरूरी थी, क्योंकि विमान का ईंधन खत्म होने जा रहा था. ऐसे में रनवे की तलाश तेज कर दी गई.उन्होंने आगे बताया था कि रनवे मिल नहीं रहा था और फिर एक लंबा रास्ता दिखने लगा.

    आसमान से देखने की वजह से ये लंबा रास्ता किसी रनवे की तरह मालूम हुआ. उन्होंने बताया था कि फिर विमान को उस तरफ मोड़ा गया, लेकिन जब वे लैंड होने की तैयारी करने लगे, तो अचानक उन्हें मालूम चला कि ये तो कोई रनवे नहीं है. लेकिन वक्त रहते पायलट ने विमान को उड़ा लिया.यह भी पढ़ें: कौन है आतंकी मुश्ताक लट्राम, NIA ने जब्त की जिसकी संपत्ति? कंधार विमान हाइजैक से है कनेक्शनकैसे लाहौर में लैंड हुआ विमान?वहीं, 31 जुलाई से पांच अगस्त तक विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    कार्यक्रम में शामिल हुए कैप्टन शरण ने हाइवे पर लैंड होने के वाकये को बताया. उन्होंने बताया कि कॉकपिट में मेरे पीछे दो आतंकी खड़े थे. मुझे मालूम था कि अगर मैंने सह-पायलट या क्रू मेंबर्स को कुछ भी कहा, तो आतंकी सब जान लेते. इसलिए मैंने कुछ चीजें खुद तक रखने का फैसला किया.वह आगे बताते हैं, ‘जब लाहौर एटीसी ने लैंडिंग की इजाजत नहीं दी, तो मैंने इमरजेंसी लैंडिंग का नाटक करने का प्लान बनाया. मुझे मालूम था कि ऐसा करने पर रनवे की लाइट जलाई जाएगी और हम वहां लैंडिंग का दबाव बना पाएंगे.’

    दरअसल, विमान ने ट्रांसपॉन्डर नामक डिवाइस होता है, जो एटीसी को उसकी लोकेशन बताता है.कैप्टन शरण ने बताया कि इस डिवाइस की वजह से लाहौर एटीसी को लगा कि विमान इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला है. वह बताते हैं कि मेरा प्लान सफल रहा और मुझे एटीसी से रनवे ओपन होने की जानकारी मिली. इसके बाद हमने वहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनए संसद भवन की सुरक्षा और होगी मजबूत, भवन की सुरक्षा के लिए अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किया जाएगा तैनात
    Next Article सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाने के लिए जानिए कुछ टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?