Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 25/5/2022 राशिफल : मेष, तुला, मीन राशि वालों को आज हो सकती है ये परेशानी, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
    राष्ट्रीय

    25/5/2022 राशिफल : मेष, तुला, मीन राशि वालों को आज हो सकती है ये परेशानी, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanMay 25, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

    वृष राशि
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा।

    कर्क राशि
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेगी। किसी तरह का कोई भी निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे।

    कन्या राशि
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा |

    तुला राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से न कह पाएं।

    वृश्चिक राशि
    आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

    धनु राशि
    आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा।

    मकर राशि
    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।

    कुंभ राशि

    आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

    मीन राशि

    आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्वाड हिंद -प्रशांत को बेहतर क्षेत्र बनाने में सहायक – पीएम मोदी
    Next Article पीपीटी प्रवेश परीक्षा 29 मई को शहर में तीन परीक्षा केंद्रों में 737 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…

    January 22, 2026

    बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…

    January 22, 2026

    यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…

    January 22, 2026

    मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…
    • बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…
    • यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…
    • मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…
    • ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?