Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 27/8/2022 राशिफल : कुंभ व धनु समेत इन 5 राशियों के लिए खास, जरूर करें ये उपाय
    राष्ट्रीय

    27/8/2022 राशिफल : कुंभ व धनु समेत इन 5 राशियों के लिए खास, जरूर करें ये उपाय

    By Tv 36 HindustanAugust 27, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। सन्तान को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

    वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव भी हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। यात्रा के योग हैं।

    मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में कठिनाइयां आ सकती हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

    सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति से परेशान रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

    कन्या राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि- संयत रहें। क्रोध एवं बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में उधेड़बुन रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं।नौकरी में शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं।

    धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

    मकर राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

    कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता रहेगी।

    मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर के ए.टी.एम. मशीन में किया तोड़फोड़, आरोपी अंशुल दुबे मौके पर गिरफ्तार
    Next Article DRDO में निकली बंपर भर्ती, 10वीं व ग्रेजुएट पास भी कर सकते है आवेदन, मिलेगी 1.12 लाख सैलरी, देखें आवेदन की आखिरी तिथि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

    January 27, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी समेत इन 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, इन जगहों पर गिरेंगे ओले…

    January 27, 2026

    राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना यहां का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप…

    January 27, 2026

    गणतंत्र दिवस पर जिला न्यायालय कोरबा में गरिमामय ध्वजारोहण…

    January 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी समेत इन 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, इन जगहों पर गिरेंगे ओले…
    • राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना यहां का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप…
    • गणतंत्र दिवस पर जिला न्यायालय कोरबा में गरिमामय ध्वजारोहण…
    • आज का राशिफल आज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?