Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 27/9/2022 राशिफल: नवरात्र के दूसरे दिन वृष, सिंह और मीन राशि समेत इन 8 राशि वालों की होगी आय में वृद्धि
    राष्ट्रीय

    27/9/2022 राशिफल: नवरात्र के दूसरे दिन वृष, सिंह और मीन राशि समेत इन 8 राशि वालों की होगी आय में वृद्धि

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी छोटी चीज के पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बड़े मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे, उनके द्वारा दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा।

    वृष
    आज का दिन आपकी रचनात्मकता बढ़ाएगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना है। विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। इसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आप आज किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें।

    मिथुन
    आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी। आज आपके शांत स्वभाव के कारण विरोधी आपका लाभ उठाया सकते हैं।

    कर्क

    सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज किसी मनचाहे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक धन कमाएंगे जिसकी आपको प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा के लिए जाए, तो परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें।धन उधार देते समय सावधानी बरतें।

    सिंह
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसे करने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में आज आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का सदस्य मान रखेंगे।

    कन्या
    आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

    तुला
    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ काम रुकने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है । आज कानूनी मामले में न पड़ें। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको किसी कानूनी मामले में कुछ सलाह दे सकते हैं, इसलिए उनसे सलाह मश्वरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    धनु
    आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया पद दे सकते है, लेकिन कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो आप उनका समाधान भी खोजने में कामयाब रहेंगे।

    मकर
    आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में चल रही कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी खरीदारी में कोई भारी छूट मिल सकती है। आपके आज किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपनी माताजी से आज किसी बात पर उलझ सकते हैं।

    कुंभ
    आज के दिन आपको धन लाभ के काफी अवसर मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और काम भी अच्छा चलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत मिलने से आप अपने कुछ रुके हुए काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।

    मीन
    आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित यदि कुछ मामलों में समस्या आ रही है, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती हैं। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की भी मिल सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india राशिफल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशारदीय नवरात्र: सजा मां का दरबार,बह रही भक्ति की सरिता मन्नतें पूरी करने आएगी भगवती!आभा पाठक
    Next Article घर में घुसकर Air Hostess से लोकल लीडर ने किया रेप, फिर जो हुआ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?