रिर्पोटर हनुमान प्रसाद यादव
कोरिया: जिले में बिजली बिल सुधार के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर 28 मई आज से शुरू होंगे, सीएसपीडीसीएल मनेंद्रगढ़ के कार्यालय कार्यपालन अभियंता ने बताया कि संग्रहित के प्रकरणों के बिजली बिल में सुधार कार्य हेतु मनेंद्रगढ़ संभाग के अंतर्गत सभी विद्युत वितरण केंद्रों मेंविशेष शिविर लगाए जाएंगे विद्युत वितरण केंद्र बैकुंठपुर ,पटना, सोनहत, खडगवां, चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, केल्हारी एवं जनकपुर के कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जा रहा है उपभोक्ता कार्यालयीन समय में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पहुंचकर शिविर का लाभ ले सकते हैं यह शिविर 7 जून तक आयोजित किए जाएंगे।