Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 29/8/2022 राशिफल : मेष, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए शेष राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    29/8/2022 राशिफल : मेष, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए शेष राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanAugust 29, 2022Updated:August 29, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च में अध‍िकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

    वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है।

    मिथुन राशि- आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

    कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक कार्यों में तरक्‍की म‍िलेगी।

    सिंह राशि– वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पैतृक कारोबार से धन में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आलस्य की भी अधिकता रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

    कन्या राशि- मन में शान्‍त‍ि एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन चिंत‍ित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

    तुला राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संगीत में रुचि बढ़ेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध जिम्मेदारियों का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। खान-पान के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि– मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक एवं शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि– क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान रहेगा। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

    मकर राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में व्‍यवधान आ सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

    कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अभी पूर्ववत: रहेगी। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

    मीन राशि- दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1xbet Argentina Información Essencial Para Apostadores Españole
    Next Article छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

    March 11, 2026

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…

    March 11, 2026

    रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    • रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?