जिले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ /शिक्षा /खेल/परिवार कल्याण/ पर्यावरण इत्यादि में अच्छा काम कर रही महिलाओं का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण के ‘ सात दिवसीय ‘ कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं, समाज सेवियो को आमंत्रित कर मिश्री देवी हायर सेकेंड्री स्कूल गौरेला के गुरुजनों एवं पढ़ने वाली छात्राओं की भव्य उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक , कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तथा उपस्थित पुलिस के अधिकारीगण व जनप्रतिनिधियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया और राजकीय गीत की भव्य प्रस्तुति उपरांत कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
*कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी* ने कहा नारी शक्ति तो बाद कि बात, हम बड़े पद पर जरूर पहुंच गए हैं परंतु क्या हम सभी ने चिंतन किया कि हम स्वयं कितना भेदभाव करती हैं छोटी-छोटी कितनी घटनाएं होती हैं जहां नारी नारी को ही तिरस्कृत करती है नारी शक्ति और पुरुष शक्ति इंसान के अंदर की शक्ति होती है हमें जरूरत है समाज की उस शक्ति को बढ़ाने की जो समाज में पुरुष नारी को एक समान देखे। महिला शक्ति को आज का दिन विशेष रूप से मनाने और उन्हें इस बात का गर्व होने को लेकर स्वयं उपस्थित महिला शक्ति से ही संवाद कर उनके विचारों को जानने की कोशिश की महिलाओं ने भी अपने विचार बेबाकी रखते हुए महिला सशक्तिकरण एवं पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में अपना स्थान मजबूती से बनाए रखने पर बल दिया
जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा नारी अबला नहीं है, वह सबल हो चुकी है जरूरत है उसे पहचानने की उसे जानने की। नारी पर हो रहे अपराध पर चर्चा करते हुए उन्हें कहा कि जिस दिन महिला पर पहला अपराध हो उसे उसी दिन उसका विरोध करना अनिवार्य होगा ,उन्होंने कहा कि महिला को सफल बनाने के लिए कानून बनाए गए हैं परंतु उसका सदुपयोग करें, कई बार कानूनों का दुरुपयोग भी देखा गया है जिससे बचना चाहिए। समाज को लड़का -लड़की से ऊपर उठना पड़ेगा लड़के की चाहत में लोग अपने परिवार को बिगाड़ रहे।
*पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार* ने एंकर द्वारा कविता पाठ का अनुरोध किए जाने पर अपने छत्तीसगढ़ में पदस्थापना पर "ख़ूबसूरत छत्तीसगढ़" के अभी तक की पोस्टिंग्स (डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा और गौरेला) के आधार पर महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व की सभी सुयोग्य माताओं-बहनों-अर्धांगनियों को समर्पित किया
ईश्वर में नारी देखा और,
नारी में ईश्वर देखा,
बमलेश्वरी की बाट जोहता,
पहले पूरा डोंगरगढ़ देखा,
फिर दंतेश्वरी के चरणों में,
बिछता हुआ बस्तर देखा,
तेरे चरणों में देवी,
नतमस्तक गण गण देखा,
माता के चरणों की सेवा की,
फिर माँ ने अमरकंटकेश्वर भेजा।
सती से शिव और शिव से सती,
यही है अर्धनारिश्वर की रूपरेखा ।
का भी पाठन किया ….
आयोजन के दौरान मिश्री देवी हायर सेकेंड्री स्कूल की बच्चियों के द्वारा आत्मरक्षा से संबंधित कराटे का प्रदर्शन,भ्रूण हत्या पर एक नाटक और नारी शक्ति से सबंधित नृत्य की शानदार प्रस्तुति मंच पर किया गया।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी योगदान करने वाले समाजसेवियों एवं पुलिस के महिला कर्मचारियों का सम्मान उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया एवं आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला के द्वारा किया जाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरेला, पेंड्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, प्राचार्य मिश्री देवी स्कूल व गुरुजन, महिला सेल प्रभारी, अन्य अतिथिगण, पत्रकारगण व काफी संख्या में मिश्री देवी स्कूल की बालिकाएं भी उपस्थित रहे।
