त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती
कोरिया,7 फरवरी । सिलेंडर फटने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। आपको बता दें चिरमिरी पुलिस थाना के सामने चौपाटी के दुकान में रखा हुआ था घरेलू सिलेंडर। आज रात लग भग 3 बजे के करीब जोरदार धमाका होने से सिलेंडर फटा जिससे कि आसपास लगी दुकानें भी जल गई साथ ही तीन मवेशियों की मौत हुई जिसमें तो एक गाय की परखच्चे ही उड़ गए सोचने वाली बात यह है जो सिलेंडर फटा वह घरेलू सिलेंडर था।
कमर्शियल काम में घरेलू सिलेंडर का उपयोग क्यों किया जा रहा था साथ ही जिस जगह पर यह चौपाटी लगती है उसके समीप ही बिजली ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है जिससे कि एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी ठीक चिरमिरी पुलिस थाना के समीप ही यह दुर्घटना हुई जान मान की हानि नहीं हुई लेकिन तीन मवेशियों की जान यहां पर जा चुकी है। यह एक बड़ी दुघटना हो सकती थी जिस जगह पर ये दुकाने लगती है वह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।