Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बच्ची सहित 3 की मौत,परिवार में छाया मातम…
    समाचार

    आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बच्ची सहित 3 की मौत,परिवार में छाया मातम…

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज मौसम ने दोपहर में अचानक करवट ली. जिसके कारण बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. जिससे अलग-अलग तीन घटनाओं में एक बालिका समेत एक 18 वर्षीय युवती और एक महिला की मौत हो गई है. वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग घायल भी है. जिनका इलाज वाड्रफनगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, फ़िलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

    सरगुजा संभाग में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की दोपहर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में झमाझम बारिश हुई. बारिश के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी. इसकी चपेट में आकर महुआ डोरी बीनने गईं 5 महिलाएं , एक युवती व एक बालिका चपेट में आ गईं. हादसे में एक युवती, एक महिला व बालिका समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिलाओं को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

    वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिगवां निवासी 5 महिलाएं व एक युवती गुरुवार की दोपहर तीन तीन के ग्रुप में अलग-अलग जगह महुआ डोरी बीन रही थीं. एक ग्रुप में 2 महिलाएं बबली व पानकुंवर तथा 18 वर्षीय अनिता गुप्ता जबकि दूसरे ग्रुप में 3 महिलाएं सुरभी, निर्मला व केशकुमारी पति जयप्रकाश 45 वर्ष थीं. दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरु हो गई. बारिश से बचने सभी अलग-अलग जगह पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं. इसी दौरान वहां तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी. इसकी चपेट में सभी आ गईं.

    हादसे में अनिता गुप्ता व केशकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 महिलाएं घायल हो गईं.आकाशीय बिजली गिरने की घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे दौडकर महुआ पेड़ के नीचे पहुंचे. यहां देखा कि सभी 6 महिलाएं जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी थीं. इसके बाद परिजनों द्वारा सभी को संजीवनी 108 व अन्य माध्यम से वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. फ़िलहाल सभी घायल महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने अनिता गुप्ता व केशकुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरभी, निर्मला, पानकुंवर व बबली का इलाज जारी है. आकाशीय बिजली की घटना में मृत युवती व महिला के परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया है.

    इधर वाड्रफनगर विकासखंड के ही बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदी निवासी 12 वर्षीय बालिका पिंकी खैरवार पिता रामखेलावन गुरुवार की दोपहर गांव में ही महुआ डोरी बीनने गई थी. इसी दौरान दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई. यह देख डोरी बीन रही पिंकी झोला लेकर भागने लगी.इसी बीच वहां आकाशीय बिजली आ गिरी, इसकी चपेट में आकर पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोल और डीजल सस्ता होने पर आई बड़ी खबर, 4-5 रुपये प्रति लीटर घटेंगे दाम…
    Next Article जून महीने में ही व्यापमं की 40 परीक्षाएं, निःशुल्क आवेदन और जिलों में परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों की संख्या हुई दोगुनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…

    March 14, 2026

    अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…

    March 14, 2026

    गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…

    March 14, 2026

    प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…
    • अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…
    • गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…
    • प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…
    • अब IndiGo ने मध्य पूर्व के लिए अपडेट किया उड़ानों का शेड्यूल, संचालित करेगी 252 साप्ताहिक उड़ानें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?