अभिषेक तिवारी
पाली: कोरबा जिला में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं ताजा मामला पाली थाना अंतर्गत छिंद पानी की है जहां धनवार पारा मोहल्ला निवासी परदेसीराम धनुहार निवास करता है जिसकी 3 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम को आसपास खेलने गई हुई थी जो देर रात हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटी तो उसके पिता परदेसी धनवार व परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसी मोहल्ला का रहने वाला अर्जुन धनवार के साथ आखरी बार बच्ची को देखा गया था जिसके बाद से वह लापता हो गई है.

सुबह गांव वालों ने मोहल्ले में ही निर्माण दिन मकान में बच्ची को मृत व्यवस्था मैं पाया जिसकी सूचना गांव वालों ने पाली पुलिस को दी इसके बाद पाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मवाके का मुआयना किया वही गांव वालों ने पुलिस को बताया कि। अर्जुन धनुहार के साथ बच्ची को आखरी बार देखा गया था साथ ही गांव वालों और परिजनों ने अर्जुन धनवार को संदेह जाहिर किया है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलास में सरगामी से जुटी हुई है ।