रायपुर। राजधानी में भगवाधारी साधु के वेश में दो शातिर ठगों ने ज्वेलर्स संचालक से ठगी कर ली थी इस मामलें में पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया जो कि छत्तीसगढ़ के आसपास के राज्यों से आकर रायपुर में ठगी के बड़े-बड़े वारदातों को अंजाम देते है। तीन दिन पहले ही चमत्कार दिखाने, दैवीय शक्तियों से जोड़ने जैसे दावे किए और बड़ी आसानी से ठगकर फरार हो गए। अब इस मामले में रायपुर के कोतवाली थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है और ठग बाबाओं की तलाश की जा रही है। यह वारदात रायपुर के बूढ़ापारा स्थित वर्मा कॉम्पेक्स की राज्यश्री ज्वेलर्स नाम की ज्वेलरी शॉप से जुड़ी है। दुकान के संचालक उमेश माथुर को इन बदमाशों ने बड़े ही शातिर अंदाज में ठगा। यह कांड मंगलवार दोपहर को हुआ। दिनदहाड़े जिस वक्त आसपास की तमाम दुकानें खुली थी लोगों की आवाजाही हो रही थी। तब सड़क पर ही ठगी हुई। ठगों ने कारोबारी को अपनी बातों में ऐसे उलझाया कि कारोबारी के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उड़ा ले गए। इसमें पुखराज जैसे पत्थर जड़े थे, इसकी कीमत 45 हजार से अधिक बताई गई है। कारोबारी ने इसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।
ठगी करने वाले कोई मामूली ठग नहीं है, बल्कि इन्हें बाकायदा मैजिक ट्रिक्स भी आती हैं। कारोबारी ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तभी दो साधु आए और अपने आप को नागा साधु बताने लगे। कहने लगे दक्षिणा में तुम्हारी जेब में जो 20 का नोट है वो दे दो। साधुओं की बात सुनकर कारोबारी थोड़ा हैरान हुआ और उसे 20 रुपए दे दिए। ठग ने कहा कि अब इसे मैं डबल कर दूंगा। हाथों को हवा में घुमाकर उसने 20 के एक नोट से दो बना दिए और कारोबारी को दे दिए। ये देखकर कारोबारी ने इनके चमत्कारी होने का विश्वास कर लिया। उसके बाद बातों में उलझा कर ठग ने कहा कि जो सोने की अंगूठी तुमने पहन रखी है उसमें हम दिव्य शक्तियां ले आएंगे। अंगूठी और शक्तिशाली बनेगी जिससे तुम्हारा व्यापार बढ़ेगा। पहले ही मैजिक ट्रिक से झांसे में आ चुके कारोबारी ने अंगूठी उतारी और ठग के हाथ में रख दी। इसके बाद असली कांड हुआ। ठग ने अंगूठी अपने मुंह में डाल ली और झट से मुंह खोल कर दिखा दिया। कारोबारी देखकर हैरान हुआ ठग का मुंह खाली था