मध्य प्रदेश:- माध्यमिक शिक्षा मंडल् ने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब सात लाख बच्चों ने हिस्सा लिया है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इसके बाद नतीजे बोर्ड की वेबसाइटों पर चेक किया जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. जो कि एडमिट कार्ड पर लिखा हुआ है. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू होकर 5 मार्च को समाप्त हुई थी.
हायर सेकेंडरी में अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी बने टॉपर
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में विज्ञान गणित समूह में अंशिका मिश्रा ने 493 अंक पाए हैं, वहीं वाणिज्य वर्ग में मुस्कान दांगी ने भी 493 अंक हासिल किए हैं. इस तरह ये दोनों टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर हैं. कला वर्ग में जयंत यादव ने 487 अंक पार टॉप किया है.
12वीं का रिजल्ट 64.49%
एमपी बोर्ड 12वीं में 623341 नियिमित परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 402489 पास हुए. इस तरह 12वीं का रिजल्ट 64.49% रहा.
