
आरंग– सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर में अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर अशोक नारायण बंजारा के सानिध्य में आरंग ब्लाक के 4 शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें प्राथमिक शाला जरौद की शिक्षिका सावित्री सोनकर , समन्वयक हरीश दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई, प्राइमरी शाला तुलसी के लोकनाथ साहू , प्रायमरी शाला घोट नरसिंहपुर के सुधीर आचार्य थे।

इनकी इस उपलब्धि पर डीएस चौहान सहायक संचालक रायपुर , विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग श्रीमती डीआर जांगड़े और सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।
नमनश्री वर्मा आरंग