Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 5 भारतीय स्मारक: जिन्हें महिलाओं ने बनवाया था, जानिए इतिहास
    जीवन शैली

    5 भारतीय स्मारक: जिन्हें महिलाओं ने बनवाया था, जानिए इतिहास

    By adminOctober 5, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    भारतीय इतिहास में शक्तिशाली महिला शासकों की कमी नहीं है जिन्होंने अपनी विरासत को मज़बूत बनाने के लिए कई स्मारकों का निर्माण किया, साथ ही अपने साम्राज्य का विकास किया। भारत में राजा महाराजाओं द्वारा स्मारको को बनाने का चलन था, जिसमें महिला शासक भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी देश में कई ऐसे खूबसूरत स्मारक बनाएं जिसमें बारीक नक्काशी, वास्तुकला और एतिहासिक का महत्व साफ दिखता है। देश में ज्यादातर स्मारक अपनी पत्नी, पुत्र और पिता की याद में ही बनाए गए थे। लेकिन आप जानते हैं कि भारत में कुछ चुनिंदा स्मारकों का निर्माण देश की महिला शास्कों ने भी कराए थे। आइए जानते हैं ऐसे कुछ प्रसिद्ध स्मारकों के बारे में जिनका निर्माण महिलाओं ने कराया था।

    दिल्ली में हुमायूं का मकबरा:

    नई दिल्ली में स्थित हुमायूं का मकबरा भारत के प्रसिद्ध मकबरों में से एक है, जिसका निर्माण हुमायूं की बेग़म, हामिद बानो बेग़म ने करवाया था। यह स्मारक फ़ारसी और भारतीय शैली को मिलाकर बनाई गई सबसे पुरानी रचनाओं में से एक है। हामिदा बेगन के मरने के बाद उन्हें भी इस मक़बरे में दफ़नाया गया था।
    आगरा में इतिमाद-उद-दौला का मक़बरा:

    महारानी नूर जहां ने भारत में संगमरमर का सबसे पहला मकबरा अपने पिता मीर गयास बेग की याद में सन् 1622 से 1628 के बीच बनवाया था जिसका नाम इतिमाद-उद-दौला का मक़बरा है। यह मकबरा बाग़ में स्थित किसी ख़ज़ाने के बक्से की तरह दिखता है जिसमें कोरल के साथ लाल और पीले बालू के पत्थर पर बारीक काम किया गया है।

    गुजरात में रानी की वाव:
    भारत की सबसे खूबसूरत बावलियों में से एक रानी की बावली दुनिया की सबसे पहली वाव है जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत धरोहरों की सूचि में रखा गया है। गुजरात के पाटण में मौजूद इस वाव को रानी उदयमति द्वारा अपने पति राजा भीमदेव प्रथम की याद में सन् 1063 में बनवाया गया था। सरस्वती नदी के किनारे बसा यह वाव नदी के कीचड़ से भर गया था जिसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा फिर से खोद कर निकाला गया है।
    कर्नाटक का मिरजान किला:

    मिरजान किला कर्नाटक के पूर्वी कन्नड़ जिले के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। यह किला ऊंची दीवारों और ऊंचे गढ़ों की डबल परत से घिरा हुआ है, जिसे गरसोप्पा की रानी, चेन्नाभैरादेवी द्वारा बनवाया गया। उन्हें रैना दे पिमेंता भी कहा जाता था जिसका मतलब काली मिर्च की रानी है। उनका नाम काली मिर्च पर इसलिए पड़ा क्योंकि वो उस जगह शासन करती थीं जहां काली मिर्च की ज्यादा पैदावार होती थी।

    नई दिल्ली में खैर-अल-मंजिल मस्जिद:

    नई दिल्ली में खैर-अल-मन्ज़िल मस्जिद का निर्माण सन् 1561 में अकबर की दाई मां महम अंगा ने कराया था। महम अंगा मुग़ल दरबार की सबसे प्रभावशाली महिला थीं जिन्होंने अकबर के बचपन के समय मुग़ल साम्राज्य पर शासन किया। विद्वानों के अनुसार इस मस्जिद का इस्तेमाल मदरसे के रूप में भी किया जाता था

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपरिधि शर्मा ने अपनी कोस्टार के निधन पर भावुक होते एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा, ये खबर दिल तोड़ देने वाली है
    Next Article सुप्रीम कोर्ट 17 साल से जेल में कैद दोषियों की याचिका पर सुनवाई करने को सहमत, यूपी सरकार को नोटिस
    admin
    • Website

    Related Posts

    जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाने चाहिए या नहीं एक्सपर्ट से जानें सही बात…

    May 6, 2025

    रिश्ता मजबूत और प्यार गहरा, ये बातें हर कपल को जाननी चाहिए…

    May 4, 2025

    क्या आप जानते है रात की रानी’ के फूल रात को ही क्यों खिलते हैं ,सूरज की रोशनी आते ही हो जाते हैं बंद..क्या है कारण…

    November 17, 2024

    शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए भी सोडियम जरूरी क्यों हैं , आईये जानते है कि किस व्यक्ति को कौन सा नमक खाने से क्या फायदा मिलता है।

    August 1, 2024

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रशासनिक वर्ग मे शोक की लहर, छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन
    • CG: ढाबे में विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार
    • म‍िड‍िल क्‍लास के ल‍िए खुशखबरी, रोजमर्रा के ये सामान होंगे सस्‍ते, सरकार कर रही तैयारी
    • CG: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ठगी, पकड़ा गया आरोपी, सरकंडा से हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट
    • CG: जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?