Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री व दो क्रिकेटर मैदान में; चौथे चरण की 15 हाई प्रोफाइल सीटें,फिल्म अभिनेता सहित दांव पर इनकी साख…
    राजनीति

    5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री व दो क्रिकेटर मैदान में; चौथे चरण की 15 हाई प्रोफाइल सीटें,फिल्म अभिनेता सहित दांव पर इनकी साख…

    By Tv 36 HindustanMay 9, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपको बता दे 13 मई को लोकसभा के चौथे चरण का चुनाव होगा। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 1717 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इसी चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। चौथे चरण में पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

    उजियारपुर लोकसभा सीट-
    बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने आलोक कुमार मेहता को उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर मोहन कुमार मौर्या चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पांच निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    बेगूसराय लोकसभा सीट-
    बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। यहां से केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के सामने बसपा ने चंदन कुमार दास और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अवधेश कुमार राय को उतारा है। इंडी गठबंधन के तहत यह सीट सीपीआई के खाते में गई है। यहां तीन निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    खीरी लोकसभा सीट-
    उत्तर प्रदेश की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’ और बसपा ने अंशय कालरा को उतारा है। यहां दो निर्दलीय समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

    खूंटी लोकसभा सीट-
    झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने काली चरण मुंडा और बसपा ने सावित्री देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। दो निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

    सिकंदराबाद लोकसभा सीट-
    हैदराबाद से सटी तेलंगाना की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस से दानम नागेंद्र, बसपा से बस्वानंदम दांडेपु, बीआरएस से पद्म राव टी की चुनौती है। 27 निर्दलीय समेत कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    सिंहभूम लोकसभा सीट-
    झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दरअसल, भाजपा ने उनकी पत्नी गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोबा माझी और बसपा ने परदेशी लाल मुंडा को उतारा है। पांच निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    हैदराबाद लोकसभा सीट-
    देश की सबसे हॉट सीटों में हैदराबाद की गिनती होती है। इस बार यहां भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ माधवी लता को उतारा है। कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर, बसपा ने केएस कृष्णा और भारत राष्ट्र समिति ने श्रीनिवास यादव गड्डाम को टिकट दिया है। यहां सात निर्दलीय समेत कुल 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    करीमनगर लोकसभा सीट-
    तेलंगाना की करीमनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बसपा से मारेपल्ली मोगिलैया, भारत राष्ट्र समिति ने विनोद कुमार बोइयानापल्ली और कांग्रेस ने वेल्चला राजेंद्र राव पर दांव खेला है। यहां 15 निर्दलीय समेत कुल 28 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

    बीड़ लोकसभा सीट-
    महाराष्ट्र की बीड़ लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। इसकी वजह है कि यहां से भाजपा की टिकट पर पंकजा मुंडे चुनाव में उतरी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बजरंग मनोहर सोनवाणे और बसपा से सिद्धार्थ राजेंद्र टकनकर चुनाव लड़ रहे हैं। 29 निर्दलीय समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    कन्नौज लोकसभा सीट-
    उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 साल बाद चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा की टिकट पर मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक हैं। बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी इमरान बिन जफर पर दांव खेला है। सात निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी कन्नौज के चुनावी रण में उतरे हैं।

    बहरामपुर लोकसभा सीट-
    पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। भाजपा की टिकट पर निर्मल कुमार साहा उतरे हैं। बहरामपुर में बसपा ने संतोष विश्वास पर भरोसा जताया है। छह निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    कृष्णानगर लोकसभा सीट-
    पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां से टीएमसी की टिकट पर महुआ मोइत्रा चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने राजा कृष्णचंद्र राय के परिवार की सदस्य अमृता राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से एसएम सादी चुनाव मैदान में हैं। यहां पांच निर्दलीय समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    बर्धमान लोकसभा सीट-
    क्रिकेटर कीर्ति आजाद टीएमसी की टिकट पर यहां से चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने दिलीप घोष को उतारा है। बसपा की टिकट पर प्रभुनाथ साह और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सुकृति घोषाल भी चुनावी मुकाबले में हैं। बर्धमान में दो निर्दलीय समेत कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    आसनसोल लोकसभा सीट-
    पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी की टिकट पर दूसरी बार मैदान में हैं। भाजपा ने एसएस अहलुवालिया को उनके खिलाफ उतारा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जहांआरा खान और बसपा से सन्नी कुमार साह चुनाव लड़ रहे हैं। दो निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    उन्नाव लोकसभा सीट-
    उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साक्षी महराज तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। सपा ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन और बसपा ने अशोक कुमार पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

    Post Views: 635

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी के, अंबानी-अदाणी वाले बयान पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, यह दुर्भाग्यपूर्ण…
    Next Article रामायण की चर्चा के बीच ‘टीवी की सीता’ को मिला नया रंग-रुप, AI लुक के साथ इसे दे रही हैं टक्कर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया Auto Scroll फीचर, reels देखने का अब तरीका बदलने की तैयारी…

    December 14, 2025

    रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा आपका भाग्य…

    December 14, 2025

    इस फिल्म में अब में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में मिलेगा नया ट्विस्ट…

    December 14, 2025

    गृहमंत्री के हाथ कांप रहे थे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में दहाड़े राहुल गांधी, BJP-RSS पर बोला हमला…

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया Auto Scroll फीचर, reels देखने का अब तरीका बदलने की तैयारी…
    • रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा आपका भाग्य…
    • इस फिल्म में अब में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में मिलेगा नया ट्विस्ट…
    • गृहमंत्री के हाथ कांप रहे थे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में दहाड़े राहुल गांधी, BJP-RSS पर बोला हमला…
    • सीएम साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?