Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नकली किन्नर बन 5 महिलाएं कर रही थीं वसूली, पैसे नहीं दिया तो आंख में डाल देते थे मिर्च पाउडर
    दुर्ग

    नकली किन्नर बन 5 महिलाएं कर रही थीं वसूली, पैसे नहीं दिया तो आंख में डाल देते थे मिर्च पाउडर

    By adminAugust 9, 2023Updated:August 9, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग: पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो नकली किन्नर बनकर लोगों से जबरन पैसा वसूलने का काम कर रही थीं। किन्नर समुदाय के लोगों ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और नकली किन्नरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

    किन्नर समाज की अध्यक्ष जया बाई ने बताया कि नकली किन्नर बनकर महिलाएं उनकी कौम को बदनाम कर रही थीं। इसलिए वो लोग राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में गई थीं। वहां उन्होंने आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से मामले की शिकायत की। उन्होंने उन्हें बताया कि गौरिया देवरनिन महिलाए शहर में नकली किन्नर बनकर घरों में घुसकर जबरदस्ती पैसे मांग रही थीं।

    पैसे नहीं देने पर वे लोगों की आंखों मिर्च पाउडर डाल देते हैं, उनके साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा करते हैं। शिकायत को महिला आयोग ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने दुर्ग कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इसके बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और 5 नकली किन्नरों को पकड़ा।

    नकली किन्नर बनकर लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूली के आरोप में महिलाओं को भेजा गया जेल।
    नकली किन्नर बनकर लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूली के आरोप में महिलाओं को भेजा गया जेल।

    असली किन्नरों ने पुलिस को बताया कि 5 नकली महिलाए जिला अस्पताल के पास लोगों से जबरन पैसा वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक असली किन्नरों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया। पुलिस सभी को थाने लेकर आई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तार की गईं नकली किन्नर, महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत के बाद हुई महिलाएं के खिलाफ कार्रवाई।
    गिरफ्तार की गईं नकली किन्नर, महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत के बाद हुई महिलाएं के खिलाफ कार्रवाई।

    सिटी कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली थी कि असली किन्नरों ने कुछ नकली किन्नरों को पकड़ा है। पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने मोहनी गौरिया, सुमन गौरिया, जलकी गौरिया, सलुज गौरिया और करिश्मा गौरिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today news दुर्ग
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब बस्तर जिले के सभी जिला मुख्यालयों में खोले जाएंगे बीएड और डीएड कॉलेज – सीएम भूपेश बघेल
    Next Article नकली किन्नर बन 5 महिलाएं कर रही थीं वसूली, पैसे नहीं दिया तो आंख में डाल देते थे मिर्च पाउडर
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…

    October 22, 2025

    2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…

    October 22, 2025

    युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…

    October 22, 2025

    एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…
    • 2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…
    • युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…
    • एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…
    • सीएम विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?