Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 50% पार…पीएम मोदी का वो सपना, जिसे फडणवीस-शिंदे और अज‍ित पवार ने कर दिखाया पूरा…
    News

    50% पार…पीएम मोदी का वो सपना, जिसे फडणवीस-शिंदे और अज‍ित पवार ने कर दिखाया पूरा…

    By Tv 36 HindustanNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के ल‍िए जो भी टारगेट सेट करते हैं, पूरी पार्टी उसके पीछे लग जाती है. लेकिन इस बार महाराष्‍ट्र में बीजेपी ने वो कर‍िश्मा कर दिखाया, जिसकी उम्‍मीद पार्टी के कई नेताओं को भी नहीं होगी. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने 50% वोट हास‍िल करने का लक्ष्‍य रखा था. तब तो बीजेपी को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन अब देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंद और अज‍ित पवार की त‍िकड़ी ने वो सपना पूरा कर‍ दिखाया है.

    चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें तो महाराष्‍ट्र में बीजेपी को 26 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं, जबक‍ि एकनाथ शिंदे की श‍िवसेना को 12.51 फीसदी और अज‍ित पवार के नेतृत्‍व वाली एनसीपी को 10.16 फीसदी वोट मिल रहे हैं. कुछ ऐसे कैंड‍िडेट भी हैं, ज‍िन्‍हें महायुत‍ि ने सपोर्ट क‍िया है. अगर हम पूरी महायुत‍ि को जोड़ दें तो उसे लगभग 50 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं. बीजेपी हमेशा से चाहती थी क‍ि 50 फीसदी वोट उसे या उसके गठबंधन को मिले. और जब भी ऐसा होता है, लैंडस्‍लाइड विक्‍ट्री की संभावना बढ़ जाती है.

    क्‍या कहा था पीएम मोदी ने

    लोकसभा चुनाव से पहले द‍िसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकार‍िणी को संबोध‍ित क‍िया था. तब बीजेपी के पदाध‍िकार‍ियों से उन्‍होंने कहा था, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ी जीत से हमें आश्वस्‍त नहीं हो जाना चाहिए. हमें देशभर में 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने के ल‍िए काम करना होगा. हर राज्‍य में बूथ पर फोकस करें. मिशन मोड में काम करें. अब मध्‍य प्रदेश, गुजरात के बाद महाराष्‍ट्र में बीजेपी उसे सफल करने के करीब दिख रही है.

    मध्‍य प्रदेश-गुजरात में हो चुका है क‍र‍िश्मा

    50 फीसदी पार का कर‍िश्मा बीजेपी मध्‍य प्रदेश और गुजरात के व‍िधानसभा चुनावों में कर चुकी है. एमपी में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 59.27 प्रतिशत वोट हास‍िल क‍िया था. उसे पिछले चुनाव का रिकार्ड भी तोड़ दिया था, जब उसे 58 फीसदी वोट मिले थे. इसी वजह से उसने 29 की 29 सीटें जीत ली थी. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48.55 फीसदी वोट हास‍िल क‍िया था और 163 सीटों पर जीत के साथ दो त‍िहाई बहुमत हास‍िल कर ल‍िया था. गुजरात में भी ऐसा ही कर‍िश्मा हुआ. 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 52.52 फीसदी वोट हास‍िल हुआ. यह पहली बार था, जब बीजेपी ने इतना बड़ा जनादेश प्राप्‍त क‍िया. नतीजा उसे 156 सीटों पर जीत मिली. पार्टी को तीन चौथाई बहुमत मिला.

    कैसे मिलता है 50 फीसदी वोट
    क‍िसी पार्टी को 50 फीसदी वोट तभी हास‍िल हो सकता है, जब पूरे राज्‍य में उसकी लोकप्र‍ियता हो. हर सीट से उसे लगभग 40 फीसदी से ज्‍यादा वोट मिलें. गुजरात और मध्‍य प्रदेश में बीजेपी के साथ यही हुआ. नतीजा वहां विपक्ष को करारी श‍िकस्‍त झेलनी पड़ी.

    Post Views: 1,540

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी के सुनील सोनी 46167 वोटों से जीते, रायपुर बीजेपी कार्यालय में जश्न…
    Next Article कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, यहां देखें 48 विधानसभा सीटों के नतीजे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…

    March 28, 2026

    रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…

    March 28, 2026

    इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…

    March 28, 2026

    सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…
    • रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…
    • इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…
    • सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…
    • सीएम साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?