Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,ऑनस्पाट मिल रही सुविधाओं से लोगों में काफी उत्साह
    समाचार

    परिवहन विभाग के स्टॉल में 500 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,ऑनस्पाट मिल रही सुविधाओं से लोगों में काफी उत्साह

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में ऑनस्पाट मिल रही सुविधा का लाभ लेने के लिए युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं। यहां 01 से 03 नवंबर तक तीन दिन में ही 500 युवाओं को ऑनस्पाट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। इनमें एक नवंबर को 103, दो नवंबर को 178 तथा तीन नवंबर को 219 प्रदत्त लाइसेंस शामिल है। स्टॉल में लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने की सुविधा की प्रक्रिया 6 नवंबर तक जारी रहेगी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को विभाग द्वारा दिनों-दिन आसान बनाया जा रहा है। इस तारतम्य में परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण सुविधा ”तुहंर सरकार तुहंर द्वार” का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक लोगों को घर बैठे ही लगभग 14 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस मिल चुका है। इनमें 9 लाख 27 हजार स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 4 लाख 56 हजार ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

    ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर +91-75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी cgparivahandispatch@gmail.com पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान औैर घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अब तक 235 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना कर चुकी है।

    इस सुविधा के बाद परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए लोगों को अनाधिकृत एजेंटो के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वहीं परिवहन संबंधी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगी। राज्य में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 1000 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब 5 हजार युवाओं के रोजगार के सृजन की संभावना है। परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रदर्शनी के माध्यम से अति सुरक्षा रजिस्ट्रीकरण प्लेट, एक मुश्त निपटान योजना, यात्री वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु पैनिक बटन की सुविधा, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के अंतर्गत रोड टैक्स फीस माफ, डी.बी.टी. सब्सिडी, परमिट से छू जट तथा पारम्परिक ईंधन से मुक्ति और 10 प्रतिशत सब्सिडी(अधिकतम 1.50 लाख तक) की सुविधाएं हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर के ताजा रेट…
    Next Article रेल से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें :आज से 49 ट्रेने रद्द…जानिए खास वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…

    March 22, 2026

    प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…

    March 22, 2026

    हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…

    March 22, 2026

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…
    • प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…
    • हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…
    • यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…
    • अब इलेक्ट्रिक SUV लवर्स के लिए खुशखबरी टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया Tata Harrier EV का नया Fearless+ QWD वेरिएंट, कीमत घटी 26.49 लाख तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?