Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए DU के 55 छात्र, AISA ने लगाए ये आरोप…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए DU के 55 छात्र, AISA ने लगाए ये आरोप…….

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नईदिल्ली:-* केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए को लागू किए जाने के दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय कला संकाय में एकत्रित हुए लगभग 55 छात्रों को पुलिस ने 12 मार्च 2024 को हिरासत में ले लिया. दरअसल, वामपंथ से संबंधित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा के कई विद्यार्थियों ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू नारिकता संशोधन कानू के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. *संदेह के आधार पुलिस हिरासत में लिया*आइसा की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उन्होंने आरोप लगाया, ”कई छात्र विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं ले रहे थे और कला संकाय के बाहर सिर्फ खड़े थे. उन्हें भी संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.” माणिक गुप्ता से दावा किया कि छात्रों के साथ पुलिस ने अच्छा व्यवहार नहीं किया.*पिटाई का आरोप निराधार: DCP*नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी एमके मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हमने एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी कला संकाय के सामने से लगभग 50 से 55 छात्रों को हटाया, जो सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उन्हें वहां से हटाया गया और उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ”पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई के सभी आरोप निराधार हैं, क्योंकि हमने सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग की है.*जामिया में विरोध प्रदर्शन शुरू*सीएए के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया सहित अन्य विश्वविद्यालय के परिसरों में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. छात्र संगठनों ने जामिया में संवाददाताओं को संबोधित कर अधिनियम को वापस लेने और उन सभी छात्रों की रिहाई की मांग की, जिन पर लगभग चार वर्ष पहले सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की वजह से मुकदमा दर्ज किया गया था. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सीएए लागू किया था, जिसका देश के शैक्षिक संस्थानों सहित अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन नये सिरे से शुरू हो गया है।

    Post Views: 0

    *55 DU students detained before protest against CAA chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन-कौन से हैं वो काम जो मुस्लिम रोजे के वक्त नहीं कर सकते, जाने…….
    Next Article शादीशुदा रहते लिव इन रिलेशन में रह सकते हैं या नहीं, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें- क्या कहा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब किंग में होगा बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 2, 2026

    इजरायल-ईरान युद्ध क्या होगा भारत का स्टैंड PM ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन…

    March 2, 2026

    आखिर कितना महंगा होगा डीजल-पेट्रोल और सोना-चांदी, मिडिल ईस्ट टेंशन का भारत पर होगा ये असर यहां जानिए सारे समीकरण…

    March 2, 2026

    आज का मौसम दिल्ली में गर्मी का कहर, इन प्रदेशों में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब किंग में होगा बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • इजरायल-ईरान युद्ध क्या होगा भारत का स्टैंड PM ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन…
    • आखिर कितना महंगा होगा डीजल-पेट्रोल और सोना-चांदी, मिडिल ईस्ट टेंशन का भारत पर होगा ये असर यहां जानिए सारे समीकरण…
    • आज का मौसम दिल्ली में गर्मी का कहर, इन प्रदेशों में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल…
    • आज का राशिफल आज सोमवार को किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?