Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 6/4/2023 राशिफल : मेष, कुंभ, मीन राशि वालों के साथ इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल
    अंतरराष्ट्रीय

    6/4/2023 राशिफल : मेष, कुंभ, मीन राशि वालों के साथ इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मेष राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यों का आयोजन होगा। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी आएगी।

    वृष राशि- परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति‍ होगी। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

    मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशान‍ियों से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

    कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

    सिंह राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

    तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मि‍त्रों का सहयोग म‍िलेगा।

    वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में सुधार होगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

    धनु राशि- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधों में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

    मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में बढ़ोतरी के साधन भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

    कुंभ राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां अभी बनी रहेंगी। जीवन कष्टमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

    मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Rashifal Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSugarDaddyMeet Assessment — Exactly What Do We Understand About Any Of It?
    Next Article आज हनुमान जन्मोत्सव पर इन उपायों से करें बजरंगबली को प्रसन्न, जानें पूजा विधि से लेकर सबकुछ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…

    March 25, 2026

    क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…

    March 25, 2026

    रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?