भिलाई, 3 फरवरी । कैंप 2 श्याम नगर में पुरानी रंजिश को लेकर 2 दिन पहले हुई हत्या के मामले में छावनी पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बेसबॉल एवं डंडा की जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय रिमांड में भेज गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ,सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ,टीआई विशाल सोन ने बताया कि 1 फरवरी को डेयरी संचालक राकेश यादव की हत्या के मामले में बेन कुमार साहू, जागेश्वर साहू, जितेन्द्र साहू, विकेश कुमार, राजेश साहू व पी . कुणाल को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने मिलकर राकेश यादव की बेसबॉल के डंडे व धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी इधर उधर छिप रहे थे।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि आरोपियों में बेन कुमार साहू, जितेन्द्र साहू व विकेश साहू सगे भाई हैं और जागेश्वर साहू बेनू साहू का बेटा है। शेष दो आरोपी इनके सहयोगी हैं। सभी ने मिलकर पूरी योजना के साथ राकेश यादव की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयोग किये गए धारदार चाकू , बेसबाल एवं डण्डा भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । इस पूरी कार्रवाई में उनि रमेन्द्र यादव, नरेश सार्वा , प्रआर आनंद तिवारी, जसपाल सिंह, आरक्षक नितीन सिंह, छत्रपाल बिसेन, जीतनारायण, आरक्षक गुनित निर्मलकर, आरक्षक अनिल तिवारी, महिला आरक्षक एलिसा का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।
Previous Articleछत्तीसगढ़ में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन, राहुल गांधी ने चरखा चलाकर गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
Next Article रणजी ट्रॉफी का 10 फरवरी से आगाज