कोरबा। दुर्ग में होने वाले रीजनल प्रतियोगिता में किस्मत आजमाने के लिए कोरबा 6 ताइकांडो खिलाड़ी दुर्ग रवाना हुए है। दुर्ग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्सवर्धन करते हुए प्रदेश ताइकांडो के महासचिव अनिल द्विवेदी ने अग्रिम बधाई दी है।
24से 26 अप्रैल तक दुर्ग के वी में आयोजित रीजनल मीट ताईक्वांडो खेल में कोरबा के 6 खिलाड़ी हिस्सा लेने दुर्ग पहुंच गए है। जिला ताईक्वांडो संघ कोरबा के सचिव लोकेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से केंद्रीय विद्यालय के करीब 150 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे । नेशनल टीम रायपुर रीजन में जगह बनाने के खेलेंगे। कोरबा से दुर्ग जाने वाले खिलाड़ी में अंडर 14 में अधिकार द्विवेदी ओवर 44 किलोग्राम वजन समूह में अपने खेल कला का प्रदर्शन करेंगे, अंडर 17 में तोपेश ठाकुर 34 कीलोग्राम , सौहार्द राय 45 किलोग्राम अंडर 19 में सूजल धोते 45 किलोग्राम सोर्य यादव 55 किलोग्राम , सामें धीवर 63 किलोग्राम अपने खेल कला का जौहर दिखाएंगे सभी खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन की संभावना है।कोरबा के खिलाड़ी एस्कॉर्ट टीचर आर के देवांगन भी दुर्ग पहुंचे है। खिलाड़ियो चयन पर छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी केंद्रीय विद्यालय एन टी पी सी के प्राचार्य एस के साहू स्पोर्ट्स टीचर अस्मित कुमार जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने खिलाड़ियो को बधाई दी है ।
