कोरिया। जिले के रमदहा जलप्रपात में एक ही परिवार के 7 लोग डूब गए। वहीं घटना को लेकर अलग-अलग आंकड़े-आंकड़े आ रहे हैं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि, हादसा किस तरह से हुआ।
बता दें कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक ही परिवार के सदस्य पिकनिक मनाने रमदहा जलप्रपात में आए थे। जहां हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पर कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक सूचना है कि, सात लोग डूबे हैं।
ये सिंगरोली के निवासी बताए गए हैं। पुलिस होमगार्ड की टीम बचाव और तलाश अभियान में जुटी है। दो लोगों को निकाला गया है, जिनमें एक युवती गंभीर है, जबकि एक अन्य को लेकर सूचना है कि उसकी मौत हो चुकी है।